फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल किसान की मौत, परिजनों ने एसपी कार्यालय में किया हंगामा

विज्ञापन
बहजोई में एसपी कार्यालय के बाहर मौजूद अवनेश के परिजनों को समझाते सीओ गोपाल सिंह। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
मारपीट में घायल किसान की मौत हो हुई। परिजन शव लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे और हंगामा किया। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। बाद में पुलिस के समझाने पर परिजन लौट गए।
विज्ञापन

घटना थाना क्षेत्र के गांव बिचपुर भूड़ की है। आरोप है कि शनिवार रात करीब नौ बजे गांव निवासी भूदेव के घर में पुरानी रंजिश के चलते दूसरे पक्ष के चार लोग घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। जिसमें भय सिंह, भूदेव, अवनेश (30) पुत्र भूदेव, ममता पत्नी भूदेव घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बहजोई सीएचसी में भर्ती कराया था। साथ ही तहरीर के आधार पर गांव निवासी राजू, गुलफाम, महाराम, पंचम के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
रविवार की सुबह उपचार के दौरान अवनेश की हालत बिगड़ने पर परिजन मेरठ ले जा रहे थे। तभी रास्ते में अवनेश ने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर बहजोई स्थित एसपी कार्यालय पर पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इस दौरान हंगामे की स्थिति रही। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई व रिपोर्ट हत्या की धाराओं में तरमीम करने की बात कहते हुए अवनेश के परिजनों को समझाया। इसके बाद परिजनों ने अवनेश का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि दूसरे पक्ष की ओर से गुलफाम ने अपनी भाभी गुड्डो के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए अवनेश, भय सिंह के खिलाफ थाने में एनसीआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मृतक अवनेश के परिजन एसपी कार्यालय आए थे। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन देने पर वह शव का पोस्टमार्टम कराने को राजी हो गए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गोपाल सिंह, सीओ बहजोई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें