निकाह करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले युवक सहित तीन के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोप है कि नामजद युवक बीते छह वर्षो से एक युवती को निकाह करने का झांसा देकर उसके संग दुष्कर्म करता रहा। लेकिन अब वह दूसरी जगह निकाह कर रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
दरअसल, कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पीड़िता ने रविवार को पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह जब नाबालिग थी, उस समय उसकी दोस्ती ठंडी कोठी दीपासराय निवासी युवक से हो गई। इस दौरान युवक ने निकाह करने का झांसा देकर उसके संग शारीरिक संबंध बनाए। युवक ने उसके संग कई बार दुष्कर्म किया। अब युवक दूसरी जगह निकाह करने की तैयारी कर रहा है। इस बात की जानकारी होने पर पीड़िता ने उसने पूछा। इस दौरान युवक ने उससे निकाह करने से इंकार कर दिया। प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल पंकज लवानिया ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मोहम्मद जाकिर, मोहम्मद हसन और मुबस्सिरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर आरोपियों के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।