फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात चढ़त के दौरान बराती और घराती भिड़े, जमकर हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव गोहत में बरात चढ़त के दौरान बराती और घराती भिड़ गए। यह विवाद डांस करने को लेकर हुआ। इसमें एक ग्रामीण चोटिल हुआ है। मौके पर पहुंची यूपी112 पुलिस ने घायल को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही दो बराती हिरासत में लिए गए हैं।
विज्ञापन

रविवार को गांव गोहत निवासी एक व्यक्ति की बेटी की बरात रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मुटैना से आई थी। बरात चढ़त के दौरान बरातियों से घरातियों का विवाद हो गया। इसी दौरान जमकर मारपीट हुई। इसमें गांव निवासी श्योराज सिंह के सिर में चोट लग गई। यूपी112 पुलिस को विवाद की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद शांत कराया और घायल को अस्पताल भर्ती कराया। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ बरातिया नशे की हालत में डांस कर रहे थे। मना करने पर वह मारपीट करने लगे। पुलिस बरात में आए दो लोगों को पकड़कर थाने ले गई। देर रात तक कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें