फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में युवतियों से छेड़खानी की, विरोध पर किया जानलेवा हमले का प्रयास, बाद में फोन लूटकर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली से कुछ दूरी पर युवतियों से छेड़खानी की गई। जब युवतियों ने विरोध किया तो आरोपियों ने जानलेवा हमले का प्रयास किया। शोर मचाने पर भीड़ दौड़ी तो आरोपी फोन लूटकर भागने लगे। इस दौरान भीड़ ने एक आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। बाजार में लूटपाट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और थाने ले गए। एक युवती के पिता की तहरीर के आधार पर छेड़खानी, लूटपाट और जानलेवा हमला करने की चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

रविवार की शाम चार बजे करीब कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति की बेटी अपनी सहेली के साथ कोतवाली के नजदीक एक बुक डिपो से किताब खरीदने के लिए आई थी। आरोप है कि इसी दौरान चार लोग आए और उन्होंने एक युवती से छेड़खानी करनी शुरू कर दी। युवती ने विरोध करते हुए एक आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो चारों ने जानलेवा हमले का प्रयास किया। युवतियों ने शोर मचाया। जिसे सुनकर आसपास के लोग दौड़े।
युवती के पिता का कहना है कि उनकी बेटी की सहेली का फोन आरोपी लूटकर भागे हैं। पुलिस ने मोहल्ला फतेहउल्ला सराय निवासी कलीमुद्दीन को नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ लूटपाट, जानलेवा हमला और छेड़खानी के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस भागे हुए आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें