फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी के चलते रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से तीन ट्रेनें हुईं लेट

विज्ञापन
बहजोई में रेलवे ट्रैक पर गिरे पेड़ को हटाते रेल कर्मी। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
बहजोई। आंधी के चलते रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से तीन ट्रेनें बिलंबित हो गईं। रेलकर्मियों ने ट्रैक से पेड़ हटाया तब जाकर ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। इस बीच सैकड़ों यात्रियों को गंतव्य पर पहुंचने में देरी हुई। आंधी शनिवार की शाम आई थी जिससे समूचा जन जीवन प्रभावित हो गया था।
विज्ञापन

शनिवार की शाम आंधी व बारिश के चलते बहजोई-अलीगढ़ रेलमार्ग पर गांव पाठकपुर के निकट रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिर गए। रेलवे की इलेक्ट्रिक लाइन पर भी पेड़ गिरने से रेलवे ट्रैक बाधित हो गया। इससे मुरादाबाद-अलीगढ़ के बीच चलने वाली वन एसीएम, देहरादून-प्रयागराज के बीच चलने वाली लिंक एक्सप्रेस व अलीगढ़-बरेली के बीच चलने वाली थ्रीएबी पैसेंजर ट्रेनें करीब आधा से डेढ़ घंटे तक विलंबित रहीं। सैकड़ों यात्री इन ट्रेनों में फंसे रहे और अपने गंतव्य पर देरी से पहुंचे। स्टेशन अधीक्षक प्रेमराज मीणा का कहना था कि आंधी के चलते रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से थ्रीएबी पैसेंजर धनारी में, वन एसीएम पैसेंजर बहजोई में तथा लिंक एक्सप्रेस चंदौसी रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। पेड़ हटने के बाद रेलवे ट्रैक क्लीयर हुआ। इसके बाद ट्रेनों का संचालन सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें