फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 से 200 रुपये की रसीद काट डोर-टू-डोर कर्मचारी होटल संचालकों से कर रहे अवैध वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाले कर्मचारी अपने निर्धारित शुल्क से अधिक रुपये वसूल रहे हैं। नगर के होटल संचालकों का कहना है कि उनसे 100 से 200 रुपये की रसीद काटकर अवैध वसूली की जा रही है, जबकि घर से 30 रुपये व वाणिज्यिक से 50 रुपये लेने का प्रावधान है। डोर-टू-डोर कर्मचारियों की मनमानी से होटल संचालकों में रोष व्याप्त है। होटल संचालकों ने नगर पालिका प्रशासन से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने वालों की शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन

हमारे होटल पर ज्यादा कूड़ा न होने के बाद भी हम डोर-टू-डोर कर्मचारियों को प्रत्येक माह 50 रुपये देते हैं। दो दिन पहले कर्मचारी होटल पर पहुंचे और 200 रुपये की रसीद काट दी। रुपये देने से इनकार करने पर रसीद में काटकर 100 रुपये कर दिए और 100 रुपये ले गए।
मुख्तार, होटल संचालक, एफआर रोड, चंदौसी
दो दिन पहले डोर-डू-डोर कर्मचारी होटल पर पहुंचे और रसीद में 100 रुपये लिखकर रुपये की मांग की। निर्धारित रेट 50 रुपये होने की बात कही तो कहासुनी करने लगे। कहा कि अब हर माह 100 रुपये ही देने होंगे।
विज्ञापन

मोहम्मद सारिक, होटल संचालक, एफआर रोड, चंदौसी
हमारे होटल पर कूड़ा नहीं होता है, इसके बाद डोर-टू-डोर कर्मचारी रुपये मांगते हैं। इनकार करने पर झगड़ा करने को अमादा हो जाते हैं। नगर पालिका में कर्मचारियों की शिकायत की जाएगी।
अनिल गुलाटी, होटल संचालक, एफआर रोड, चंदौसी
होटल के आगे कूड़े का ढेर लगे हैं, डोर-टू-डोर कर्मचारियों से कूड़ा हटवाने की बात कही तो वह झगड़ा करने पर अमादा हो गए। जबकि 50 रुपये के स्थान पर 200 रुपये की रसीद काटकर देने पर मैंने रुपये देने से इनकार कर दिया।
सनी कुमार, होटल संचालक, एफआर रोड, चंदौसी
डोर-टू-डोर कर्मचारियों को बताया गया है कि घर से 30 रुपये व वाणिज्यिक 50 रुपये लेने हैं। मगर कर्मचारियों द्वारा ज्यादा रुपये की रसीद काट उगाही की जा रही है तो जांच कराकर दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
राजकुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, चंदौसी
डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का ठेका हमने ले रखा है। अभी तक किसी भी कर्मचारी की अधिक रुपये लेने की बात सामने नहीं आई है। शिकायत मिलने पर जांच कराकर आरोपी कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुष्पराज, डोर-टू-डोर कलेक्शन ठेकेदार, चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें