फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बहजोई सीएचसी में ऑपरेशन से कम डिलीवरी होने पर डीएम ने रोका चिकित्साधिकारी का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। सीएचसी बहजोई में ऑपरेशन (सीजर) से डिलीवरी कम होने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और चिकित्साधिकारी डॉ. शेखर वार्ष्णेय का एक माह का वेतन रोकने को कहा। मौका था कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शाम हुई बैठक में डीएम मनीष बंसल ने साफ कर दिया कि फील्ड में काम न करने वाली आशाओं को चिंह्ति करते हुए कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि एएनएम के यहां खाली सब सेंटरों पर वैक्सीनेटर रखे जाएं। परिवार नियोजन कार्यक्रम के प्रचार प्रसार व जागरुकता के लिए सारथी वाहन के संचालन को लेकर भी जरूरी निर्देश दिए। कहा कि थाने समेत सभी सीएचसी व पीएचसी व परिवार नियोजन से जुड़े संबंधित बड़े-बड़े होर्डिंग लगवाए जाएं। जन्म पंजीकरण का भी प्रतिशत बढ़ाने को कहा।
इसके बाद संचारी रोग अभियान की समीक्षा बैठक में ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई पर गंभीरता दिखाने की बात कही। एंटी लारवा का छिड़काव व फॉगिंग करने को कहा। सीडीओ कमलेश सचान समेत सीएमओ डॉ. तरन्नुुम रजा, एसीएमओ डॉ. कुलदीप आदिम, डॉ. पंकज विश्नोई, सीएमएस अनूप अग्रवाल, डीआईओएस बालमुकुंद प्रसाद, डीपीआरओ उपेंद्र कुमार पांडेय, डीआईओ बृजेश कुमार व बीएसए चंद्रशेखर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें