आईटीआई रिठाली में 21 अप्रैल को लगने वाले अप्रैंटिस मेले को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी संजीव रंजन बुधवार को उद्योगों और अधिष्ठानों के प्रबंधकों और अधिकारियों के संग बैठक की। इसमें जिलाधिकारी ने कुशल युवाओं को पद पर नियुक्त किए करने का निर्देश दिया।
जनपद के उद्योगों, अधिष्ठानों और एमएसएमई की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित कुशल युवा जनशक्ति को विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार ने शिशिक्षु प्रशिक्षण योजना शुरू की है। साथ ही इसको प्रभावी रूप से लागू किये जाने का आदेश है। योजना को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी संजीव रंजन और मुख्य विकास अधिकारी ने बुधवार को उद्योगों और अधिष्ठानों के प्रबंधकों और अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने जिले के शासकीय और गैर शासकीय अधिष्ठानों को खाली पदों पर कुशल और प्रशिक्षित युवाओं को नियुक्त करने का आदेश दिया। साथ ही संभल व चंदौसी के आईटीआई प्रधानाचार्य को प्रशिक्षु अधिनियम के तहत प्रभावी कार्य करने के निर्देश दिए हैं।