फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनारी पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप, भाकियू असली का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। धनारी में थाने के सामने भाकियू असली ने पुलिस के खिलाफ धरना दिया। भाकियू असली ने पुलिस पर निर्दोष लोगों को फंसाने, अवैध वसूली का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे एसडीएम गुन्नौर रामकेश धामा ने किसानों की समस्याओं को सुना और मामले में 30 सितंबर तक जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को भाकियू असली के पदाधिकारियों ने थाना धनारी का घेराव कर दिया। पंचायत कर धरना शुरू कर दिया। धरने में राष्ट्रीय प्रमुख सचिव ऋषिपाल सिंह यादव ने कहा कि धनारी पुलिस के द्वारा लगातार किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। पुलिस के द्वारा किसानों को फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है। लड़ाई होने के बाद पुलिस के द्वारा पीड़ित व्यक्ति पर भी कार्रवाई की जा रही है। फर्जी तरीके से खनन में चल रहे ट्रैक्टर ट्राली पर पुलिस की मिलीभगत से अवैध रूप से वसूली की जा रही है। धनारी थाना परिसर में संचालित गोशाला से गायों को रात्रि में खुला छोड़ दिया जाता है। जिसके चलते आये दिन गायों की सड़क दुर्घटना व रेलवे लाईन पर मौत हो रही है।
पंचायत में एसडीएम गुन्नौर रामकेश धामा पहुंचे। उन्होंने किसानों की समस्याओं को सुना और जांच कर 30 सितंबर तक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर किसानों ने अपनी सहमति जताई और धरना खत्म कर दिया गया । इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, संजीव गांधी, ब्रह्मचारी, जयवीर सिंह यादव, अर्जुन सिंह, अमरपाल सिंह, चंद्र प्रकाश यादव, संतोष यादव, मोहन सिंह, दिलीप यादव, मनवीर सिंह, वीरेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें