फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजपुरा थाना क्षेत्र में दो किसानों के घरों को चोरो ने निशाना बनाया, नकदी व जेवर उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रजपुरा। गांव भगता नगला में दो किसानों के घरों को चोरो ने निशाना बनाया है। नकब लगाकर नकदी, जेवर व अन्य घरेलू सामान चोरी कर ले गए। इसकी जानकारी पीड़ित परिवारों को हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है। रविवार की रात रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव भगता नगला निवासी रईस के घर नकब लगाकर जेवर और घरेलू सामान चोरी कर लिया गया।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार वह परिवार के साथ आंगन में सोया हुआ था। देर रात किसी समय चोर आए और नकब लगाकर घर में घुस गए। सोने, चांदी का जेवर व अन्य घरेलू सामान चोरी कर लिया। सुबह आंख खुली तो सारा सामान बिखरा पड़ा था।
पीड़ित के अनुसार करीब सवा लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसी गांव के छोटे के घर भी नकब लगाया गया है। पीड़ित ने बताया कि आधा किलोग्राम चांदी, सोने के कुंडल, 11000 रुपये और घरेलू सामान चोरी हुआ है। पीड़ित ने बताया कि पुलिस को तहरीर दे दी गई है। एक रात में दो घरों को चोरो ने निशाया बनाया है। इससे गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें