फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंथा कारोबार डूबने से अवसाद में आए युवक ने ट्रेन से कट कर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल की मंदी में बर्बाद हुए कारोबार के नहीं संभलने से अवसाद में आए मेंथा व्यापारी ने ट्रेन से कट कर जान दे दी। युवक के खुदकुशी करने की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े तीन बजे जीआरपी ने सूचना दी कि कब्रिस्तान स्थित रेलवे फाटक के पास एक युवक की ट्रेन से कटने से मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया तो रेलवे ट्रैक के पास ही एक लावारिस बाइक खड़ी मिली। बाइक का पंजीकरण जारई गेट निवासी नाजिम के नाम था। इस दौरान कुछ पुलिस कर्मियों ने मृतक की पहचान जारई गेट निवासी नाजिम के रूप में की। पुलिस कर्मियों ने बताया कि तीन दिन पूर्व रात्रि गश्त के दौरान नाजिम को उन्होंने जारई गेट के पास मुख्य मार्ग पर अकेले बैठे देखा था। पूछने पर उसने पास ही गली में घर होने की बात बताई थी। इस पर दोनों सिपाहियों ने घर ले जाकर छोड़ा था और रात में बाहर नहीं निकलने की नसीहत भी दी थी। पहचान होने के बाद जीआरपी ने घटना की सूचना परिवार वालोें को दी तो घर में कोहराम मच गया। पिता जमील अहमद उर्फ मुन्ना ने बताया कि नाजिम मेंथा का कारोबार करता था। कोरोना काल में उसका कारोबार मंदा पड़ा तो दोबारा संभला नहीं। इससे नाजिम बहुत परेशान रहता था और अवसाद में आ गया था। बताया कि बेटा दिन भर अपने कमरे से नहीं निकलता था। रात में बाहर निकल कर सड़क पर अकेला बैठा रहता था।
बृहस्पतिवार रात भी वह बाइक लेकर निकला तो परिवार वालों ने समझा कि बाहर सड़क तक जा रहा है। जमील ने रोते हुए बताया कि अगर उन्हें पता होता कि बेटा ट्रेन से कटने के लिए घर से जा रहा है तो वह कभी उसे नहीं जाने देते। मां शम्मो और भाई बहनों सहित परिवार के सदस्य सदमे में हैं। जीआरपी थाना प्रभारी शेरपाल सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें