फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल-मुरादाबाद के बीच पैंसेजर सेवा फिर से शुरू करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल लोकसभा सीट से सांसद डा.शफीकुर्रहमान बर्क ने मंडल रेल प्रबंधक मुरादाबाद को पत्र लिखकर संसदीय क्षेत्र में रेल व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया है। लोगों की सुविधा के दृष्टिगत पत्र में वर्णित समस्याओं का समाधान कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

सांसद बर्क ने मंडल रेल प्रबंधक मुरादाबाद को दिए पत्र में कहा है कि संभल, चंदौसी, बहजोई और राजा का सहसपुर व्यापार के मुख्य केंद्र हैं, लेकिन इसमें रेल व्यवस्थाएं नाम मात्र की हैं। व्यवस्थाओं के लिए रेल मंत्री तक को अवगत कराया जा चुका है लेकिन समाधान नहीं हो सका है। मांग की गई है कि संभल से गजरौला वाया हसनपुर होते हुए रेलवे लाइन का विस्तारीकरण कराया जाए। चंदौसी से जरगांव तक रेलवे लाइन है, इसे बढ़ाकर सिरसी को जोड़ा जाए। जिससे आवागमन में सहूलियत होगी। संभल से मुरादाबाद, चंदौसी, अलीगढ़ पैसेंजर सेवा को फिर से शुरू कराया जाए। साथ ही मुरादाबाद-रामपुर रेलवे लाइन (410ष् चमरुआ) पर अंडर पास बनाया जाए। संभल रेलवे स्टेशन का भी सौंदर्यीकरण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें