फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना में अहीर रेजीमेंट के गठन की मांग, बाइक रैली में उमड़े युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय सेना में अहीर रेजीमेंट के गठन की मांग का समर्थन दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। रविवार को यादव युवा संघ के नेतृत्व में जिले में बाइक रैली निकाली गई। जिले में अलग-अलग तीन स्थानों से बाइक रैली निकली। बहजोई मुख्यालय पहुंचकर इनका समापन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। पूरे रास्ते युवा भारत माता की जय का नारा लगाते रहे।
विज्ञापन

रविवार को खिरनी मोहिउद्दीनपुर गांव से बाइक रैली शुरू हुई। रैली चौधरी सराय, बबैना, पवांसा, अतरासी होते हुए बहजोई पहुंची। जुनावई से भी बाइक रैली शुरू होकर बबराला होते हुए बहजोई तक पहुंची। विचैटा चौराहे से शुरू हुई बाइक रैली चंदौसी होते हुए बहजोई पहुंची। बहजोई में बाइकों का समागम हुआ। बाइकों से बड़ा मैदान भर गया। यादव युवा संघ के संस्थापक जीतपाल यादव ने कहा कि अहीर रेजिमेंट के गठन के लिए सर्व समाज का समर्थन मिल रहा है। अहीर जाति का एक गौरवशाली इतिहास रहा है। 1857 की क्रांति से लेकर आज तक देश की रक्षा के लिए इस समाज के अनेक वीरों ने अपनी कुर्बानी दी है। अहीर रेजीमेंट के गठन के मुद्दे को अब मंद नहीं पड़ने देंगे। बाइक रैली में पहुंचकर अहीर रेजीमेंट की मांग का समर्थन करने वाले युवा शक्ति ब्लड डोनर्स के अध्यक्ष सौरभ त्यागी ने कहा कि अहीर रेजीमेंट की मांग को लेकर बड़ी मजबूती और अनुशासन के साथ इस लड़ाई को लड़ना होगा, तभी हम अपने उद्देश्य में सफल हो पाएंगे। सभी ने एकजुट होकर जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन दिया है। इसमें भारतीय सेना में अहीर रेजीमेंट के गठन किए जाने की मांग उठाई है। इस दौरान सत्यपाल यादव, डा.हरिओम यादव, विजय शर्मा, मोरध्वज यादव, रामसेवक यादव, बृजेश यादव, श्याम यादव, अमित यादव, जितेंद्र यादव, संतोष यादव, भावेश यादव, अखिलेश यादव, संजीव यादव, पंकज यादव, शोभित शर्मा, विशाल शर्मा, मोहम्मद सलीम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें