चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के गुलडेहरा रोड पर कब्रिस्तान के पास सड़क किनारे रविवार की सुबह करीब नौ बजे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त कराने की कोशिश की। मगर सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गुलडेहरा रोड स्थित कब्रिस्तान के पास सड़क किनारे तीस वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने शव मिलने पर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। मगर शिनाख्त नहीं हो सकी।
एसआई रविंद्र कुमार ने बताया कि युवक जैकेट, गर्म चादर, पैरों में गर्म पजामी पहने था। युवक के दायें पैर में घुटने से नीचे पुराना जख्म है। जिसका उपचार न होने से जख्म वाला हिस्सा गलना शुरू हो गया था। युवक का शव अर्द्ध विक्षिप्त नजर आ रहा है। उन्होंने बताया कि आसपास के लोग उसे अक्सर देखते थे। पैर में जख्म के वजह से युवक की मौत होना माना जा रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।