संभल। पवांसा ब्लॉक के गांव बबैना में बुधवार को विकास कार्यों में की शिकायत की जांच के लिए टीम पहुंची। मौके पर शिकायतकर्ता भी मौजूद रहे। उपायुक्त श्रम रोजगार (डीसी मनरेगा) बलवंत सिंह ने शिकायतकर्ता के बयान दर्ज किए। बिंदुओं की पड़ताल की गई। टीम ने शिकायतकर्ता के अलावा ग्रामीणों के बयान भी दर्ज किए हैं।
वर्ष 2019 में विकास कार्यों में धांधली को लेकर शिकायत की गई थी। जिसकी जांच के लिए दो वर्ष के बाद बुधवार को टीम गांव पहुंची। गांव में बने पंचायत घर, सामुदायिक शौचालय, आंगनबाड़ी केंद्र, आंबेडकर पार्क, नाली, खड़ंजा, शौचालय आदि में धांधली किए जाने का आरोप था। डीसी मनरेगा बलवंत सिंह ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों में धांधली की शिकायत की गई थी, जो मौके पर जाकर देखा और शिकायत का निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान सहायक अभियंता केके शर्मा, जिला अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी शिवम अग्रवाल, खंड विकास अधिकारी शिव प्रताप सिंह, एडीओ पंचायत अनिल चौहान, एपीओ सय्यद रोमान, सचिव सुहेल खान आदि मौजूद रहे।