फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ साजिश रचकर कराई अपने पिता की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। प्रेमी की दस बीघा जमीन की मांग की खातिर बेटी ने अपने पिता की ही हत्या की साजिश रच दी। इसका खुलासा पुलिस की छानबीन के दौरान हुआ है। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए आरोपियों ने शव पेड़ से लटका दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट लगने की पुष्टि हुई तो पुलिस की छानबीन तेज हो गई। सर्विलांस के माध्यम से जांच शुरू हुई तो मामला खुलकर सामने आ गया।
विज्ञापन

वारदात की रात जिन नंबरों पर बात हुई उन लोगों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ पर हत्या और हत्या की साजिश का राज खुलकर सामने आ गया। पुलिस ने मृतक किसान की बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसका खुलासा पुलिस अधीक्षक ने किया। एक आरोपी भागा हुआ है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मुटैना गिरधारी निवासी हरपाल (46) पुत्र सियाराम का शव 20 जुुलाई की दोपहर गांव से बाहर एक पेड़ से लटका मिला था। किसान 19 जुलाई की रात को खेत की रखवाली करने के लिए गया था। शव मिलने के बाद पुलिस को परिजनों ने आत्महत्या किए जाने की कहानी बताई। इस पर पुलिस यकीन भी कर रही थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर और शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान मिले। हत्या किए जाने की बात सामने आने पर मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने छानबीन की तो किसान की बेटी ही इस हत्या की मुख्य साजिशकर्ता निकली। उसने ही अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर हत्या की साजिश की थी। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि हरपाल की हत्या जिला बदायूं के थाना इस्लामनगर अंतर्गत गांव पतीसा निवासी धर्मेंद्र और उसके गांव निवासी साथी गौरव ने की थी। आरोपियों ने हत्या करने से पहले शराब पिलाई थी और बाद में सरिया मारकर हत्या कर दी।
हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव पेड़ से लटका दिया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस पूरी वारदात में मुख्य साजिशकर्ता मृतक की बेटी प्रीति है। प्रीति अपने प्रेमी धर्मेंद्र से शादी करना चाहती थी, पिता शादी करने के लिए तैयार था लेकिन प्रेेमी ने दस बीघा जमीन दिए जाने की मांग की। इस पर शादी करने से इनकार कर दिया था। इसी के चलते बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्या की रात को आरोपी बेटी प्रीति और उसके प्रेेमी के बीच लगातार फोन पर बात हुई। इसका खुलासा सर्विलांस की छानबीन में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें