फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी समिति में खाद को लेकर लगी किसानों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मंडी समिति में इफ्को खाद केंद्र पर गुरुवार की सुबह से ही किसान जुटने शुरू हो गए। केंद्र खुलने पर प्रभारी ने भीड़ अधिक देख 200 किसानों को ही टोकन वितरण किए। अन्य किसानों को टोकन न मिलने पर रोष व्याप्त हो गया। किसानों ने बताया कि खाद की जरूरत के मुताबिक खाद नहीं मिल पा रहा है। मंडी समिति में एक खिड़की से ही खाद का वितरण कराया जा रहा है। वहीं टोकन न मिलने पर बड़ी संख्या में किसान मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह भोर से ही किसान मंडी समिति में इफ्को खाद केंद्र खाद लेने को जुटने शुरू हो गए। सुबह करीब दस बजे जब केंद्र खुला तो इंचार्ज ने किसानों की अधिक भीड़ होने पर 200 किसानों को ही खाद के टोकन वितरित कर दिए। अन्य किसानों को टोकन न मिलने पर उनमें रोष व्याप्त हो गया। किसानों ने बताया कि इस समय गेहूं की बुवाई चल रही है। खाद की ज्यादा जरूरत है। अगर खाद नहीं मिला तो गेहूं की बुवाई पिछड़ जाएगी। इसे किसानों को भारी नुकसान होगा।
आरोप भी लगाया कि किसान सुबह से इंतजार कर रहे हैं, फिर भी खाद नहीं मिल पा रहा है। किसानों ने मांग की है कि खाद केंद्र पर एक खिड़की से ही खाद वितरित किया जा रहा है। किसानों की अधिक होने पर खिड़की बढ़ाई जाए। ताकि उन्हें समय पर खाद मिल सके। वहीं, किसान धर्मवीर, कैलाश, राजवीर आदि का कहना है कि सरकार कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए जगह-जगह शिविर लगा रही है। मगर सरकार को किसानों की परेशानी नजर नहीं आती। सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। बुधवार को खाद केंद्र की पॉस मशीन का सर्वर डाउन होने की वजह से किसानों को खाद नहीं मिल सका था।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह किसानों को 200 टोकन वितरित किए गए। चार बजे तक किसानों को खाद वितरित करने के बाद 50 टोकन और बांटे गए। उनको को भी खाद वितरित किया गया। केंद्र पर शाम पांच बजे तक ही वितरण कार्य किया जाता है। केंद्र पर खाद भरपूर मात्रा में उपलब्ध है।
विज्ञापन

एके सिंह, प्रभारी इफको खाद केंद्र, मंडी समिति, चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें