ईद और अक्षय तृतीय पर जिले के बाजार गुलजार हैं। कारोबारी भी इस बार काफी खुश नजर आ रहे हैं। कोरोना काल के दौरान दो ईद पर कारोबार नहीं हो सका था।
पिछले दो सप्ताह से जिलेभर के बाजार लोगों से गुलजार नजर आए। ईद पर मुस्लिम समाज ने काफी खरीदारी की है। अनुमानित करीब दस करोड़ का करोबार इस बार जिलेभर में हुआ है। संभल, चंदौसी, बहजोई, बबराला, गुन्नौर, गवां, रजपुरा और अन्य कस्बों में लोगों की भीड़ काफी नजर आई। सबसे ज्यादा बिक्री कपड़ा और जूता की हुई है। इसके अलावा भी अन्य सामान खूब खरीदे गए हैं। मंगलवार को अक्षय तृतीय पर सराफा कारोबार में उछाल आएगा। शादियों का सीजन चलने से भी कारोबार उछाल आया हुआ है। लोग शादियों के लिए भी ज्वैलरी, कपड़ा व अन्य सामान की खूब खरीदारी कर रहे हैं।
सराफा कारोबार काफी ठीक रहा है। शादियों का सीजन चल रहा है। अक्षय तृतीय पर भी ज्वैलरी की खरीदारी करेंगे। संभल में कारोबार कम रहता है लेकिन जिले के चंदौसी, बहजोई और अन्य कस्बों में ठीक रहेगा।
नरेंद्र अग्रवाल, नगर अध्यक्ष, श्री सराफा कमेटी संभल, संभल।
इस बार कपड़े का कारोबार काफी अच्छा हुआ है। कोरोना काल के दौरान कारोबार काफी मंदी से गुजरा है। इस बार ईद और शादियों का सीजन आने से कारोबार में तेजी आई है और कारोबारियों को काफी राहत मिली है।
दीपक गुप्ता, नगर अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, संभल।