फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैंथा व्यापारी से 52 हजार रुपये लूटे

Sun, 11 Sep 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
जबकि संभल में सूरजकुंड मंदिर के सामने महिला के गले से चेन छीन ले गए। एक घटना की पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। दूसरी घटना को पुलिस संदिग्ध मान रही है।   
विज्ञापन

असालतनगर कलीजपुर निवासी राजीव पुत्र गोकुल कश्यप मैंथा व्यापारी हैं।

शनिवार को वे संभल में मैंथा आयल बेचने के लिए आए थे। शाम को करीब चार बजे लौटते वक्त भवानीपुर पुल के निकट बाइक सवार दो बदमाश बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद तमंचे से डरा-धमकाकर 52 हाजर रुपये लूट लिए। सूचना मिलने पर टांडा चौकी की पुलिस और सीओ अफसर अब्बास जैदी मौके पर    पहुंचे।  सीओ का कहना है कि घटना संदिग्ध है। जांच की जा रही है।
संभल नगर के सूरजकुंड मंदिर के सामने शनिवार को शाम पौने आठ बजे भावना अग्रवाल के गले से सोने की चेन खींच ली गई।

भावना ने बताया कि वह अपनी बेटी को ट्यूशन से लेकर लौट रहीं थीं। रास्ते में जब मंदिर के निकट पहुंची तो एक बाइक पर सवार दो युवक अचानक आए और गले पर झपट्टा मारा। चेन टूट गई उसका लॉकेट नीचे गिर गया। घटना होते ही बेटी भूमिका अग्रवाल ने शोर मचाया। लोग एकत्र हो गए लेकिन तब तक लुटेरे मौके से भाग गए थे। एक तोला सोने की चेन थी। करीब 30,000 रुपये का नुकसान    हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें