फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की चारदीवारी तोड़ हरे पेड़-पौधे उखाड़े.

Sun, 11 Sep 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
ताजमहल में पेड़ - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
हालूहेड़ा ग्राम पंचायत के सरपंच समेत अन्य ग्रामीणों ने गांव स्थित प्राथमिक स्कूल की चारदीवारी तोड़कर हरे पेड़-पौधे उखाडने की शिकायत जाटूसाना खंड विकास अधिकारी से की है। सरपंच ने बीडीपीओ को दी शिकायत में पूर्व सरपंच और उसके पिता के खिलाफ कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सरपंच संगीता ने बताया कि गांव हालूहेड़ा में खसरा नंबर 19,20,82 सरकारी स्कूल के लिए आरक्षित है। इस जगह पर कोई भी शख्स बिना पंचायत की अनुमति के निर्माण कार्य नहीं कर सकता है। दी शिकायत में आरोप है कि पंचायत की देखरेख में चलने वाले सरकारी स्कूल की चारदीवारी तोड़कर गांव के पूर्व सरपंच निलेश कुमार और उसके पिता हरिराम दोनों ने मिलकर हरे पेड़-पौधे उखाड़ दिये। इसके लिए सरपंच की अनुमति भी नहीं ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें