उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की जिला कार्यकारिणी के गठन के लिए रविवार को एफआर इंटर कॉलेज में चुनाव हुए। चुनाव अधिकारी पवन कुमार तिवारी की देखरेख में मतदान प्रक्रिया पूरी की गई। चुनाव प्रक्रिया में लिपिक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
जिला कार्यकारिणी के गठन के लिए एफआर इंटर कॉलेज में चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई। पवन कुमार तिवारी ने चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई। अध्यक्ष पद के लिए केवल एक ही नामांकन होने के कारण कमरुद्दीन निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। मंत्री पद के लिए दो सदस्यों ने नामांकन कराए।
चंद्रपाल इंटर कॉलेज बहजोई के पंकज कुमार वार्ष्णेय ने लखौरी इंटर कॉलेज लखौरी के सतेंद्र सिंह को हराकर पद पर कब्जा किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए भी दो नामांकन हुए। चंदौसी इंटर कॉलेज चंदौसी के विवेक कुमार ने बृजरतन सुंदर आर्य कन्या इंटर कॉलेज संभल के संजीव कुमार को हराया।
विवेक कुमार गौतम जिला कार्यकारिणी में मंत्री निर्वाचित किए गए हैं। कुल पंजीकृत 285 में से केवल 108 मतदाताओं ने मतदान किया।