फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता की समस्याओं का समय से हो निस्तारण

Fri, 29 Jan 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के नोडल अधिकारी और प्राविधिक शिक्षा के प्रमुख सचिव मुकुल सिंहल अपने निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से गुरुवार को कैथल गांव पहुंचे। कैथल गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए बने ओवरहेड टैंक का निरीक्षण किया। जल संरक्षण के लिए बने संयंत्र की बारीकियां देखीं। इसके बाद तहसील परिसर स्थित कार्यालयों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



अभिलेखों का निरीक्षण किया। फिर संयुक्त चिकित्सालय में निर्माणाधीन मैटरनिटी विंग का निरीक्षण किया। आल इज वेल के साथ निरीक्षण संपन्न हुआ। निरीक्षण पूरा होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। जिले के नोडल अधिकारी/ प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा मुकुल सिंहल शाम पांच बजे काफिले के साथ कैथल गांव पहुंचे।


मझावली से नेहटा होते हुए प्रमुख सचिव कैथल गांव पहुंचे। जल निगम की ओर से तैयार किए गए ओवरहेड टैंक का निरीक्षण किया। परिसर में पौधारोपण भी किया। इसके बाद तहसील कार्यालय का निरीक्षण करने के लिए प्रस्थान किया। तहसील परिसर में एसडीएम अमित कुमार ने प्रमुख सचिव मुकुल सिंहल और डीएम एनकेएस चौहान का स्वागत किया।
विज्ञापन



तहसील के मुख्यद्वार पर फरियादियों ने अपनी शिकायतें प्रमुख सचिव मुकुल सिंहल को सौंपी। इसके बाद काफिला संयुक्त चिकित्सालय की ओर चला। कब्रिस्तान स्थित रेलवे क्रासिंग पर मालगाड़ी गुजरने के दौरान काफिला फंस गया। संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे।


संयुक्त चिकित्सालय में सीएमओ डा. उमराव सिंह समेत चिकित्सकों ने बुके देकर प्रमुख सचिव का स्वागत किया। मेटरनिटी विंग का निरीक्षण किया गया। ऑल इज वेल के साथ निरीक्षण पूरा हुआ। निरीक्षण संपन्न होने के बाद प्रमुख सचिव बहजोई की ओर चले गए।


उनके जाते ही अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव के साथ डीएम एनकेएस चौहान, उप जिलाधिकारी अमित कुमार, सीओ अभिषेक यादव समेत अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें