फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: युवक का गोली लगा शव मिला, दावा- चोरी करने के इरादे से आए थे तीन लोग, अपने ही साथी को मारकर भागे

Mon, 20 Dec 2021 12:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, संभल

सार

एक ग्रामीण का दावा है कि बाइक सवार तीनों लोग जब भागे तो कुछ ही दूर जाकर फायर की आवाज आई जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो एक युवक मृत अवस्था में पड़ा था जो आरोपियों का साथी था।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल के गांव रामपुर मोहकम में 25 वर्षीय युवक का सीने में गोली लगा शव मिला है। ग्रामीणों का दावा है कि बाइक सवार तीन लोग एक ग्रामीण के घर चोरी का प्रयास कर रहे थे। ग्रामीणों में जाग होने पर शोर मचाया। जिसके बाद बाइक सवार तीनों लोग मौके से भाग गए। कुछ ही दूरी पर जाकर बाइक सवार चोरों ने ही अपने साथी को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और शव की शिनाख्त कराने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव रामपुर मोहकम निवासी मुकेश शर्मा ने पुलिस को तहरीर में बताया है कि देर रात उनके घर में खड़े ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करने का प्रयास किया गया। आहट होने पर वे जाग गए जब बाहर पहुंचे तो देखा एक व्यक्ति बाइक पर बैठा है जबकि दो लोग ट्रैक्टर के पास से भागकर बाइक पर बैठ गए।

मुकेश शर्मा का दावा है कि बाइक सवार तीनों लोग जब भागे तो कुछ ही दूर जाकर फायर की आवाज आई जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो एक युवक मृत अवस्था में पड़ा था जो आरोपियों का साथी था। मौके पर पहुंची रजपुरा थाने की पुलिस ने जांच पड़ताल की है। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह का कहना है कि फिलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त कराने का प्रयास जारी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें