फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट पैक बढ़ाने के विरोध में जलाए कंपनियों के पोस्टर

Mon, 23 Nov 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटरनेट महंगा होने का सीधा असर युवाओं पर हुआ है, क्योंकि वहीं सर्वाधिक इंटरनेट का प्रयोग करते हैं। पैक महंगा करने के विरोध में अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने फव्वारा चौक पर विभिन्न कंपनियों के पोस्टर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



जिला महामंत्री प्रभात कृष्णा की अगुवाई में युवा व्यापारी फव्वारा चौक पर एकत्र हुए। यहां विभिन्न मोबाइल कंपनियों के पोस्टर जलाकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नगराध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय अन्नू ने कहा कि आए दिन इंटरनेट पैक का मूल्य बढ़ाकर उपभोक्ताओं का उत्पीड़न कर रही हैं।


निजी व सरकारी कार्य इंटरनेट पर निर्भर हो गया है। प्रधानमंत्री डिजिटल इंडिया बनाने की बात कर रहे हैं लेकिन मोबाइल कंपनियां इसमें महंगाई लाकर लगातार मिशन को झटका देने पर तुली हैं। आम आदमी से इंटरनेट से दूर होती जा रही हैं। इंटरनेट कंपनियों पर शिकंजा कसा जाना चाहिए।
विज्ञापन



प्रदर्शनकारियों में राजू चड्ढ़ा,अजय अग्रवाल,संजीव रिंकू, हर्षवर्धन, मोंटी, रवींद्र टिंकू, विपिन आहूजा, रजत रस्तोगी,हनी शर्मा,आबाद कुरैशी,आजम खां आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें