फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिमों ने निकाला जुलूस, नारेबाजी

Wed, 23 Dec 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत सिरसी में मंगलवार को कमलेश तिवारी के बयान का विरोध किया गया। विरोध में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस निकाला। कमलेश तिवारी के खिलाफ नारेबाजी की। जुलूस शिया जामा मस्जिद से शुरू होकर अजाखाना-ए-इमाम रजा, शर्की अजाखाना होते हुए पुलिस चौकी पहुंचा।
विज्ञापन



जुलूस के दौरान नाईजीरिया की हुकुमत से शेखु जकजकी को रिहा किए जाने की मांग भी की गई। साथ ही कमलेश तिवारी को सख्त सजा दिए जाने की मांग की। जुलूस में मौलाना सफी असगर नजमी, मौलाना शमीम हैदर, मौलाना मीसम रजा, मौलाना इक्तेदार हुसैन, मौलाना समर अब्बास, मौलाना शमीम, हुसैन जाफरी ने तकरीर पेश की। मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआ की गई। दुआ के लिए सैकड़ों हाथ उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें