प्रेमिका बीए प्रथम वर्ष में पढ़ रही थी। छात्र भी बीए प्रथम वर्ष में था। प्रेमी की ननसाल प्रेमिका के गांव में थी। ननसाल के करीब में ही प्रेमी युवती का घर था। दोनों का मिलना-जुलना था। दोनों ने एक ही डिग्री कालेज में दाखिला लिया था। दोनों में नजदीकी बढ़ गई और इसी के चलते सोमवार को दोनों एक संग भागकर दिल्ली चले गए। जब युवती के पिता ने खोजबीन की तो इनके दिल्ली में होने की जानकारी मिली।
युवती के भाई ने फोन किया तो दिल्ली में दोनों के होने की पुष्टि हो गई। यह लोग प्रेमी युवक के भाई के यहां के दिल्ली में ठहरे थे। युवती के पिता और परिजनों ने दिल्ली जाने की तैयारी की जब प्रेमी प्रेमिका को यह पता लगा कि परिजन दिल्ली आ रहे हैं। तो वे घबरा गए। दोनों ने जिंदगी खत्म करने के लिए आत्मघाती कदम उठा लिया और जहरीला पदार्थ खा लिया। आनन-फानन दोनों को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर बुधवार प्रेमिका ने दम तोड़ दिया। जबकि प्रेमी का अभी उपचार चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रेमिका का शव लेकर परिजन गांव पहुंचे हैं।