फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार में अफवाहों से सतर्क रहने की अपील

Wed, 07 Sep 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नौतनवां थाने पर पीस कमेटी की बैठक के दौरान मौजूद सीओ और एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पनियरा/नौतनवा। थाना परिसर में बकरीद के त्योहार के मद्देनजर पीस कमेठी की बैठक की गई। सीओ सदर राजाराम यादव ने सौहार्द पूर्वक त्योहार मनाने और अफवाहों से सावधान रहने की अपील की। अगर किसी को कोई शिकायत हो तो उसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दें। हर सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष अमरजीत यादव ने कहा कि गांव व क्षेत्र में अगर कोई व्यक्ति  किसी तरह का अफवाह फैलाने की कोशिश करता है। जिससे मामला बिगड़ने की आशंका हो तो समय रहते पुलिस को सूचना जरूर दें ताकि मामले को बिगड़ने से बचाया जा सके।
विज्ञापन


इस अवसर पर ग्राम प्रधान ओंकार सिंह, मुहम्मद शरीफ, दिलीप यादव, सारूख खां, डा नीरज कुमार, हसनैन अंसारी, बिस्मिल्लाह शेख, जयकृष्ण यादव आदि मौजूद रहे।
बकरीद के त्योहार को देखते हुए  शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से मंगलवार को नौतनवा थाने में पीस कमेटी की बैठक एसडीएम सत्यप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सभी से सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की गयी। 

एसडीएम ने कहा कि माहौल को बिगाड़ने की कोशिश करने वाले उपद्रवी तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सभी को जागरूक और सजग होने की जरूरत है। सीओ लच्छीराम यादव ने कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने वाले लोगों के बारे में पुलिस को फौरन सूचना दें।
विज्ञापन


जिससे तत्काल कार्रवाई की जा सके। उन्होने कहा कि त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाया जाना चाहिए। चौकी प्रभारी शिवशंकर तिवारी, कृष्ण शंकर सिंह, सुनीता उपाध्याय, शमशाद खां, रईश अहमद, हेमंत लाल श्रीवास्तव, खुर्शीद खान, सुफैल अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें