फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयकर कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन

Fri, 27 Nov 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सातवें वेतन आयोग की अनुशंसा को लेकर शुक्रवार को आयकर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर कार्य किया। आयकर अधिकारी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। स्टेशन रोड स्थित आयकर कार्यालय में शुक्रवार को कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।
विज्ञापन



आयकर कर्मचारी महासंघ के शाखा सचिव अभय कुमार ने बताया कि सरकार ने कर्मचारियों के साथ धोखा किया है। वेतन में अल्पवृद्धि की है। शाखा अध्यक्ष अनंत कुमार आनंद ने बताया कि प्रत्येक वेतन आयोग में लगभग 35 से 40 प्रतिशत की वृद्धि होती आ रही है।


जबकि सातवें वेतन आयोग में मात्र 15 प्रतिशत की ही वृद्धि की गई है, जो अनुचित व कर्मचारी हित में नहीं है। इस वेतन आयोग से केंद्र व राज्य के सभी कर्मचारी व्यथित हैं। उन्होंने कहा कि वेतन आयोग की खामियों को दूर नहीं किया गया तो भविष्य में कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन



प्रदर्शनकारियों में राजेंद्र प्रसाद्र, मुहम्मद सादिक के अलावा राज्य कर्मचारियों मेें आईटीआई के महीपाल सिंह, अमित शुक्ला, सुधाकर मिश्रा, अमरपाल, रियाजुल हसन, श्यामलाल, रमेश, जयवीर, सिंचाई विभाग से अतर पाल सिंह, रमेशचंद्र, व स्वास्थ्य विभाग से कृष्णा शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें