फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सौ रुपये की दवा, बेटा होने का दावा

Fri, 27 Nov 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चीका में 400 रुपये में बेटा होने की दवा देने की सूचना पर एक करियाना की दुकान पर छापा मारा। छापे के बावजूद आरोपी महिला फरार हो गई। पुलिस ने सीएमओ की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम को शिकायत मिली थी कि चीका में एक महिला बेटा होने की दवा देती है। सिविल सर्जन डॉ. नीलम कक्कड़, डॉ. सजीव कुमार, डॉ. किरणदीप कौर, डीपीएम नरेंद्र राणा, बीईई राजेश कुमार ने एक फर्जी ग्राहक बनाकर दवा लेने के लिए दुकान पर भेजा।

महिला ने फर्जी ग्राहक को 400 रुपये में सात पुड़िया दवा दे दी। दवा मिलने पर इशारा मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उस दुकान पर छापा मारा जहां महिला ने फर्जी ग्राहक बनी महिला को दवा दी थी। इसी बीच दवा देने वाली महिला मौके से भाग गई। बाद में विभाग की टीम ने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. नीलम कक्कड़ ने बताया कि बेटा होने की कोई दवा नहीं है। इसके लिए लोगों को भ्रमित किया जा रहा था। जिस पर फर्जी ग्राहक बनाकर एक महिला को भेजा गया। जहां एक महिला प्रेमलता द्वारा उनकी फर्जी ग्राहक को दवा दिए जाने पर पुलिस को सूचित किया गया।

जांच अधिकारी एसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। महिला मौके से भाग गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें