फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसूलपुर धतरा के ग्रामीण करेंगे मतदान का बहिष्कार

Thu, 29 Oct 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
पंवासा विकास खंड के गांव रसूलपुर धतरा के ग्रामीणों ने विकास के सरकारी दावों की कलई खोलते हुए कहा कि गांव में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो सकी हैं। सड़कें खराब हैं। सफाई नियमित नहीं होती। इलाज के लिए शहरों के लिए जाना पड़ता है।
विज्ञापन



गांव में जरूरतमंदों को सरकारी इंदिरा आवास नहीं मिले। अपात्रों को लाभ दिया गया। इन मुद्दों पर रसूलपुरधतरा में ग्रामीण भड़क गए हैं। ग्रामीणों ने बुधवार को विकास नहीं तो वोट नहीं का नारा दिया। गांव में मतदान के बहिष्कार का ऐलान किया और गांव में बैनर लगा दिए।


प्रशासन का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। उनके चेहरे पर सरकार की उपेक्षा का दर्द उभरा। ग्रामीणों को समझाने के लिए सपा के जिलाध्यक्ष फिरोज खां पहुंचे। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार प्रदेश के गांवों के विकास को समर्पित है। यदि कोई गांव उपेक्षित है तो वहां भी विकास कराया जाएगा। सरकार इसमें पूरा ध्यान देगी। इसलिए गांव वालों को चाहिए कि मतदान का बहिष्कार न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें