फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटरों को बांटे रसगुल्ले, प्रत्याशी का समर्थक गिरफ्तार

Fri, 27 Nov 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में जगह जगह चुनाव की आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई गईं। फत्तेपुर सराय तिगरी में एक प्रत्याशी ने कई मतदाताओं को रुपये बांटे जब पुलिस पहुंची तो वह हाथ नहीं आया। जबकि शुक्रवार को पंवासा में एक प्रत्याशी ने वोटरों को रसगुल्ले बंटवाए। पुलिस ने पकड़कर प्रत्याशी समेत समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन



पंवासा ब्लाक के गांव सैफ खां सराय में एक उम्मीदवार ने मतदाताओं को शुक्रवार की सुबह से ही रसगुल्ले बंटवाना शुरू कर दिया था। सूचना पर कोतवाली संभल की पुलिस पहुंची तो रसगुल्ले बांटे जा रहे थे। मौके पर तीन भगोनों में रसगुल्ले मिले। उन्हें वितरित करने के आरोप में प्रधान पद की उम्मीदवार के समर्थक उमर पुत्र मल्लाह को गिरफ्तार किया गया।


कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रामपाल सिंह ने बताया कि प्रत्याशी शाहिद हुसैन की पत्नी छिदिया और उसके बेटे मुशाहिद, समर्थक जियाउद्दीन पुत्र खुर्शीद के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। कोतवाली क्षेत्र में इससे पहले भी पांच उम्मीदवारों पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें