फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्योरिटी कंपनी के कर्मचारी से लूटे सात लाख रुपये

Sat, 05 Mar 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने शुक्रवार को निजी सिक्योरिटी कंपनी के कर्मचारी से दिनदहाड़े सात लाख रुपये लूट लिए। वह भारतीय जीवन बीमा निगम की संभल शाखा का कैश लेकर कार से एक्सिस बैंक में जमा करने जा रहा था। रास्ते में टप्पेबाजी का तरीका अपनाकर बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए।
विज्ञापन


सिक्योरिटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नामक दिल्ली की कंपनी में मोहम्मदपुर टांडा निवासी अनुज पुत्र परम सिंह सीआरए पद पर सेवारत है। यह सिक्योरिटी कंपनी, कई बैंकों को कैश लाने ले जाने की सेवाएं देती है। कंपनी के सीआरए अनुज शुक्रवार को दोपहर 12 बजे के करीब संभल की एलआईसी ब्रांच से 7 लाख रुपये का कैश लेकर एक्सिस बैंक में जमा करने जा रहे थे।

कैश लेने के बाद अपनी कार मारुति-800 कार से मात्र 30 मीटर ही चले होंगे कि एक बदमाश ने कहा कि आपकी गाड़ी का मोबिल गिर रहा है। अनुज ने गाड़ी रोकी और बोनट खोलकर देखने लगा। उनके साथ मारुति पर सवार करेली गांव निवासी राजकुमार भी उतरा। राजकुमार होमगार्ड होने के साथ-साथ निजी सिक्योरिटी कंपनी के लिए भी काम करता है। इसी दौरान बदमाश कार से रुपये से भरा काला बैग लूटकर भाग गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना दिए जाने के बाद तत्काल बाद कोतवाली की पुलिस और एएसपी भी मौके पर पहुंच गई थी। नखासा तथा कोतवाली की पुलिस ने पीड़ित को साथ लेकर रोडवेज और अन्य स्थलों पर बदमाशों को तलाशा लेकिन कोई हाथ नहीं आया। बाद में क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर छानबीन के लिए पहुंची।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें