फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननिहाल आई किशोरी समेत दो से दुष्कर्म

Wed, 07 Sep 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों घटनाओं की जानकारी पुलिस को दी गई है। हालांकि अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकी है। 
विज्ञापन

बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव की सोलह वर्षीय किशोरी अपनी ननिहाल में धनारी थाना क्षेत्र के एक गांव में गई थी। किशोरी का मामा दिल्ली में रहता है। बताते हैं कि रविवार की शाम करीब सात बजे वह भैंस का दूध निकालने के लिए घेर में गई तो वहां गांव का ही एक पचास वर्षीय व्यक्ति आ गया।

उसने किशोरी को अकेला देखकर पकड़ लिया। इसके बाद तमंचे से धमकाकर उसके साथ घेर में ही दुष्कर्म किया। किशोरी ने मामले की जानकारी फोन पर अपने मामा को दी। मामा सुबह घर पहुंचा तो सोमवार को मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है, रिपोर्ट दर्ज नहीं की सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रजपुरा थाना क्षेत्र के एक की चौबीस वर्षीय महिला रविवार की शाम को शौच के लिए गई थी। बताते हैं कि इस दौरान गांव के ही एक युवक ने उसको पकड़ लिया और खलिहान में जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला को वहीं छोड़कर आरोपी भाग गया। महिला ने घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। देर रात ही घटना की तहरीर पुलिस को दी गई।
 लेकिन पुलिस मामले की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की सकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें