फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने दी थी सुपारी, भाड़े के हत्यारों ने किया था कत्ल

Wed, 07 Sep 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
murder case, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। पुलिस ने पूनम की हत्या के मामले में उसके पति सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लूटे गए गहने भी बरामद कर लिए। पति ने ही भाड़े के हत्यारों से पूनम का कत्ल करवाया था।
विज्ञापन

विगत 29/30 अगस्त की रात दतिया गेटबाहर शांति निवास के फ्लैट नंबर 21 में पूनम की हत्या कर घर में रखे गहने और रुपये लूट लिए गए थे। पुलिस ने पूनम के पति विनीत को हिरासत में लेकर कड़ाई पूछताछ की तो वह टूट गया और सबकुछ पुलिस को बता दिया। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने दावा किया कि विनीत ने हत्याकांड में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली है। दरअसल विनीत को अपनी पत्नी पर शक था और इस कारण आए दिन झगड़ा होता था। उसने पूनम की कत्ल की योजना बना ली।

इसके  लिए के सचेंडी थाना क्षेत्र के भौंती (कानपुर नगर) निवासी लक्ष्मण कुमार और वहीं जगतपुर निवासी कमल कुमार को 1.80 लाख की सुपारी दी थी। घटना की रात विनीत कानपुर में ही थी और वहीं से पत्नी की हत्या के लिए इन दोनों को रवाना कर दिया। बतौर एडवांस आठ रुपये भी दिए और कहा कि काम होने के बाद बाकी रकम का भुगतान करेगा। इन दोनों ने पूनम की हत्या के बाद उसके घर में रखे गहने और नगदी भी समेट ली थी।
विज्ञापन


विनीत की निशादेही पर पुलिस ने लक्ष्मण और कमल को भी गिरफ्तार लिया। लूटे गए गहने, नगदी, मोबाइल फोन, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, कैमरा,चाकू, तमंचा और कारतूस भी बरामद कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें