फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस प्रतियोगिता में नन्हें मुन्नों ने मचाया धमाल

Sun, 13 Dec 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन
एबीसी किड्स मांटेसरी स्कूल में आयोजित नृत्य प्रतियोगिता में नन्हें मुन्ने बच्चों ने अपनी नृत्य प्रतिभा से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसमें पंखुरी, अजीम, ओंसी, कबीर, आस्था, राघव, परी, वाणी, देवरिषी अव्वल रहे। शहर के भार्गव बिल्डिंग स्थित एबीसी किड्स मांटेसरी स्कूल में शनिवार को संचालिका संगीता भार्गव की देखरेख में प्रतियोगिता हुइ।
विज्ञापन



जिसमें परी ने छोटी से डगर पे। ईशान ने आज ब्लू है पानी पानी। आस्था व अनन्या, अंबिका ने प्रेम रतन पायो। फरिया व ओंसी ने राधा तेरी चुनरी। मिष्ठी ने मधुबन में जो कन्हैया। कुशाग्र ने लुंगी डांस, आयुष्मान व अक्षर ने सुपरमैन, ताषवी, युविका, भव्या, आराध्या, निहारिता, ईशा, भूमि ने चिटिया कलाइयां पर नृत्य किया।


निर्णायक मंडल में नीता सिंह, गौरव शामिल रहे। इसमें प्री-नर्सरी के पंखुरी, अजीम, नर्सरी के ओंसी, कबीर, एलकेजी के आस्था, राघव, यूकेजी के परी, वाणी, देवरिषी प्रथम रहे। इसी तरह इशा, ईशान, भव्या, अनन्या, कुशाग्र ने दूसरा, उर्विका, अरशद, आराधिका गोयल, आरोही, वर्तिका आदि तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें