रुड़की। शहर के शक्ति विहार निवासी शांति पत्नी सुधीर कुमार ने देहरादून जिले के एक नामी अस्पताल पर उनकी बेटी की मौत के बाद किडनी व आंख निकाल लेने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इसकी शिकायत रुड़की में पुलिस अधिकारियों से की गई है।
शांति ने एसपी देहात के नाम दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी बेटी को पिछले हफ्ते रुड़की से देहरादून जिले के एक बड़े अस्पताल में रेफर किया गया था। आरोप है कि वहां इलाज के दौरान मौत होने पर उनकी बेटी की आंख व किडनी निकाल ली गई। पहले परिवार सदमे में था और शव को दफना दिया गया। पर बाद में उनकी दूसरी बेटी ने मृतका की आंख व किडनी निकाले जाने की जानकारी दी। पीड़ित महिला ने जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
कोट
लड़की के शव से अंग निकालने संबंधी अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। ऐसी कोई शिकायत मिलती है तो जांच कराई जाएगी।
- प्रमेंद्र डोबाल, एसपी देहात
--------------