अमरोहा के मोहल्ला जयओम नगर के चामुंडा मंदिर के पास मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
इसके खिलाफ शांति भंग के अंदेशे की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर टांडा में एक परिसर को धर्मस्थल का रूप देकर कुछ लोग इबादत कर रहे थे। इस मामले में दूसरे पक्ष के लोगों ने तत्काल पुलिस से शिकायत की।
टांडा चौकी में कुछ शिकायत करने पहुंचे। पुलिस ने तत्काल छापेमारी की। मौके से छह लोगों को अरेस्ट किया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह ने बताया कि मोहम्मद हसमत पुत्र जुम्मा खान, बाबू पुत्र रशीद, मल्लू पुत्र वजीर, नन्हें पुत्र अली मोहम्मद, रमजानी पुत्र जुम्मा खां व मुख्त्यार पुत्र मसीत को मौके से गिरफ्तार किया गया है। शांति भंग के अंदेशे में इनका चालान किया गया। इस बीच एक पक्ष के लोगों ने अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की। यह लोग अपर पुलिस अधीक्षक से उनके कार्यालय पर मिले। इनके साथ भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल भी थे।
अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने कहा कि किसी को नई परंपरा डालने की अनुमति नहीं है। ऐसा कोई काम नहीं होने दिया जाएगा जिससे तनाव का माहौल बने। पुलिस सतर्क है। गांव में निगरानी बनाए रखने के आदेश दिए गए हैं।