फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस से भिड़ी पिकअप, तीन की मौत

Tue, 26 Apr 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त पिकअप
विज्ञापन
बबराला क्षेत्र में सोमवार तड़के अलीगढ़ डिपो की बस एक पिकअप से टकरा गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पिकअप चालक, उसमें सवार एक किसान, जबकि तीसरा मरने वाला रोडवेज बस में सवार था। पिकअप सवार एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


उसे अलीगढ़ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद रोडवेज बस का चालक फरार हो गया। पिकअप चालक के भाई ने गुन्नौर कोतवाली में हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है।बदायूं के सहसवान थाना क्षेत्र के सुजावली गांव निवासी जयपाल सिंह यादव के पुत्र सत्यवीर यादव की बारात रविवार की शाम को धनारी थाने के शाहपुर तुमरिया गांव आई थी।

रविवार रात ही दान दहेज का सामान लाने के लिए गाड़ी की आवश्यकता है तो रिश्तेदार बदायूं से कैलाश सिंह यादव (35) पुत्र भगवान सिंह यादव की पिकअप गाड़ी लेकर रात ही शाहपुर तुमरिया के लिए चले। उस पर गांव के भूदेव सिंह यादव (28) पुत्र सरनाम सिंह यादव व जोगेंद्र सिंह यादव (25) पुत्र सोरन सिंह भी बैठ लिए।
विज्ञापन


बताते हैंकि सोमवार सुबह जब पिकअप संभल जिले के गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के बबराला कस्बे में पहुंची तो सामने से अलीगढ़ डिपो की रोडवेज बस की पिकअप से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे पिकअप चालक कैलाश सिंह व भूदेव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

जोगेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। रोडवेज बस में भी चालक सीट के पीछे बैठे आगरा के जैतपुर निवासी विजय बहादुर (45) भी गंभीर रूप से घायल हो गया। रोडवेज बस चालक तो बस छोड़कर भाग गया। यात्री भी दूसरी बस में बैठकर चले गए। सूचना मिलने पर गुन्नौर पुुलिस पहुंची।

घायल जोगेंद्र सिंह व विजय बहादुर को पुलिस ने अलीगढ़ मेडिकल कालेज भेज दिया लेकिन वहां विजय बहादुर की वहां मौत हो गई। जोगेंद्र की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है। मृतक चालक कैलाश के भाई लखपत सिंह ने रोडवेज चालक के खिलाफ लापरवाही से बस चलाकर पिकअप में टक्कर मारकर भाई व पड़ोसी भूदेव की जान ले लेने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कैलाश व भूदेव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विजय बहादुर के शव का अलीगढ़ में ही पोस्टमार्टम कराए जाने की बात बताई जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें