फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता किशोर की हत्या कर शव जंगल में फेंका

Mon, 16 May 2016 12:49 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में एक किशोर का शव जंगल में पड़ा मिला। किशोर के शरीर पर चोट और गले में रस्सी कसने का निशान मिला है। वह शनिवार की रात नौ बजे से लापता था। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी श्यौराज सिंह के अनुसार उनका प्रमोद (14) शनिवार की रात नौ बजे पड़ोस में खेल रहा था। पीड़ित पिता श्यौराज खाना खाने के बाद खेत में चला गया। परिवार के अन्य सदस्य घर में सोने चले गए।
विज्ञापन


जब किशोर सुबह तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। इस दौरान परिजनों को पास के गांव लहरारतू के जंगल में एक किशोर के शव मिलने की सूचना मिली। इस पर श्यौराज सिंह जंगल में पहुंच गया। वहां अपने पुत्र का शव देख उनकी चीख निकल गई। किशोर का शव मैंथा के खेत में पड़ा हुआ था। उसके गले पर रस्सी और शरीर पर चोट के निशान थे। कुछ देर बाद मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर सीओ प्रमोद कुमार और थानाध्यक्ष कुंज बिहारी मिश्र घटना स्थल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। थाना पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

किशोर की मौत पर परिवार में कोहराम मचा है। वहीं, थानाध्यक्ष कुंज बिहारी मिश्र ने बताया कि किशोर के पिता श्यौराज सिंह की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। परिजन अभी गमगीन अवस्था में है। कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें