फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुन्नौर पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। गुन्नौर पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर सात चोरी की बाइकें बरामद की हैं। एसपी ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया है।
विज्ञापन

गुरुवार को एसपी यमुना प्रसाद ने प्रेसवार्ता कर बताया कि गुन्नौर पुलिस मय पुलिस फोर्स के बैरपुर चौकी पर चेकिंग के दौरान संजय उर्फ टेका को गिरफ्तार किया। जबकि इसका साथी ओमवीर मौके से भाग गया।
उन्होंने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर सात चोरी की बाइकें बरामद की गई हैं। पूरे मामले को लेकर कोतवाली गुन्नौर में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर नोएडा और गाजियाबाद आदि से बाइकें चोरी करके लाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद फर्जी कागजात तैयार कर ग्राहक मिलने पर मांग के मुताबिक बेच देते हैं। आरोपी संजय के खिलाफ जिला गौतमबुद्धनगर के थाना दादरी में चोरी व बरामदगी के तीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें