फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजलीघर पर तोड़फोड़ के आरोप में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। बिजलीघर पर तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने बिजली कर्मियों की मदद से आरोपियों को पकड़ा और थाने ले आए। मामला बुधवार की रात का है।
विज्ञापन

बुधवार की रात थाना में दी गई तहरीर के आधार पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में जेई राम कुंवर ने बताया कि रात साढ़े 11 बजे करीब कुछ लोग बिजलीघर पर आ धमके और मेन गेट को फांदकर अंदर घुस आए।
कक्ष का दरवाजा तोड़ने लगे। दरवाजा खोलते ही सभी लोग अंदर घुस आए और गाली-गलौज करते हुए कहने लगे कि नॉर्थ फीडर पर कम बिजली देते हो। एसएसओ मनीष शर्मा से भी अभद्रता की। गाली-गलौज का विरोध किया तो संविदाकर्मी ललतेश व जैनुल के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

बमुश्किल सूचना पर 100 डायल पुलिस आई और उसकी मदद से सभी आरोपियों को पकड़कर थाने लाया गया। पुलिस के मुताबिक जेई राम कुंवर की तहरीर के आधार पर थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर खुशहाल निवासी मोहनलाल, तेजपाल, राजीव व मेघ सिंह समेत गांव नाधौस निवासी ओमेश्वर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें