रामपुर। गंज पुलिस ने सूचना के आधार पर छापा मारकर पहाड़ी गेट पर सामन से आ रहे एक पिकअप को रोक लिया। तलाशी लेने पर पुलिस को उसमें पांच भैसें मिलने के साथ ही दो आरोपियों को मौके से पकड़ने के बाद थाने ले आई। जहां दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी तंजीम निवासी मंडी रामनगर, अली निवासी भोजपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।