फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण को गोली मारी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सीकरी भगवंतपुर में भतीजे ने चाचा को गोली मार दी। आनन-फानन में निजी वाहन से घायल चाचा को सामुदायिक स्वास्थ्य में भी भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। एंबुलेंस से ले जाते वक्त घायल ने दम तोड़ दिया। सूचना पर स्थानीय पुलिस व सीओ चंदौसी समेत एएसपी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की पड़ताल की। इस बीच मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही। घटना थाना क्षेत्र के गांव सीकरी भगवंतपुर की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को थाना क्षेत्र के गांव सीकरी भगवानपुर में दोपहर 12 बजे करीब ग्रामीण बिजेंद्र जब घर पर चारपाई पर बैठा था और पिता से बातचीत कर रहा था। तभी उसके भतीजे ने घर पर आकर उसे गोली मार दी। गोली बिजेंद्र की कनपटी व गले के पर बायीं ओर लगी। गोली चलाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े, तब तक हमलावर मौके से भाग चुका था। आनन-फानन ग्रामीणों ने निजी वाहन से घायल बिजेंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। यहां 108 एंबुलेंस में ले जाने के दौरान घायल बिजेंद्र ने दम तोड़ दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस समेत सीओ चंदौसी डा. कृष्णकांत सरोज व अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की पड़ताल की। सीओ ने बताया कि मौके पर पहुंचकर पड़ताल की गई तो सामने आया कि घर के परिसर में पड़े छप्पर के नीचे बिजेंद्र अपने पिता के साथ बैठा था। तभी उसका भतीजा बुद्घा उर्फ देवी आया और उसने अपने चाचा बिजेंद्र को गोली मार दी। चारपाई पर खून के निशान थे। मौके से एक कारतूस का खोखा भी बरामद हुआ है। वहीं आरोपी भतीजे के घर जाकर दबिश दी गई, तो मौके पर सभी लोग फरार थे। गिरफ्तार आरोपी की दबिश के लिए टीम गठित की जा रही है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें