फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासिस की तीली से लगी छप्पर में आग, दो घरो से 70 हजार रूपये की क्षति

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। थाना गुन्नौर क्षेत्र के गांव सेंजना अहरान में माचिस की तीली से छप्पर में आग लग गई। बुझाने का प्रयास करते समय पड़ोसी के घर में आग पहुंच गई। आग से सब कुछ जल कर राख हो गया।
विज्ञापन

थाना गुन्नौर क्षेत्र के गांव सेंजना अहराम निवासी प्यारेलाल सोमवार को 1 बजे अपने छप्पर की झोपड़ी में बैठकर बीड़ी पीने के लिए माचिस की तीली जलाकर बीड़ी जलाई। जलती तीली को फेंक दिया। कुछ देर बाद छप्पर में आग की लपटें उठनी लगी।
शोर मचाने पर ग्रामीण छप्पर में लाठी मार कर आग बुझाने लगे। लाठी से जलता छप्पर उछल कर दूसरे छप्पर पर जा गिरा जिससे राम रहीस की झोपड़ी केे छप्पर में आग लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि आग से करीब 70 हजार रुपये का सामान जल कर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें