फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की मौत के मामले में पुलिस ने एक को उठाया, पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले के गांव मुबारकपुर में रविवार को रात आठ बजे आठ वर्षीय मासूम मयंक की लाश मिली थी। मयंक के परिजनों को हत्या का अंदेशा है। इस पर पुलिस छानबीन जारी है। सीओ सुदेश कुमार और प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद हत्या के अंदेशे को पुख्ता किया है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सोमवार को साफ हुआ है कि चोट लगने से मासूम के सिर के पीछे की हड्डी टूटी है और उसके गले में भी चोट थी। यह चोट किसी हादसे की वजह से आई या फिर मासूम की हत्या की गई? इसी पर अब पुलिस की जांच केंद्रित है।
पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। इसी बीच शक के आधार पर पुलिस ने रविवार को रात गांव के ही एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा है, उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मुबारकपुर गांव में देवेंद्र कुमार के पड़ोस में रविवार को दिन में गोदभराई का कार्यक्रम था। घर और मोहल्ले के लोग उसमें व्यस्त थे। इस दौरान देवेंद्र कुमार का आठ वर्षीय बेटा मयंक खेलते-खेलते कहीं को चला गया। जब शाम के साढ़े छह बज गए और वह नजर न आया तो तलाश हुई।
तलाश साढे़ आठ बजे के करीब तब पूरी हुई जब गोदभराई वाले के मकान की छत पर मासूम की लाश पड़ी मिली। परिजनों ने उसे देखकर पुलिस को फोन किया। यूपी 100 मौके पर पहुंची। इसके बाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक पहुंचे।
सीओ सुदेश कुमार को भी सूचना दी गई। सीओ ने परिजनों और मोहल्ले के लोगों से बातचीत की। इसके बाद शव को पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मासूम के सिर पर चोट थी। गले में निशान था।
इस आधार पर हत्या का अंदेशा व्यक्त किया गया था। पुलिस ने शक के आधार पर एक पड़ोसी से पूछताछ की है लेकिन अभी बहुत कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है। घटनाक्रम से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पुलिस की छानबीन जारी है।
संभल के पुलिस क्षेत्राधिकारी सुदेश कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट उन्हें अभी मिली नहीं है। रिपोर्ट आने पर उसका परीक्षण करेंगे। इसके बाद जांच आगे बढ़ेगी। इस बीच पुलिस घटनाक्रम से जुड़े हर पहलू की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें