फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ वर्षीय मासूम बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/असमोली। असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में मासूम बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। आरोपी मासूम को हवस का शिकार बनाने के बाद दूसरे गांव में लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गए। ग्रामीणों की नजर मासूम पर पड़ी तो उन्होंने जानकारी की। जिसके बाद मासूम को उसकी नानी के घर तक पहुंचाया जा सका। मासूम की हालत देखकर सभी में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजन मासूम को थाने लेकर पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने देर शाम दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

बुधवार की शाम करीब तीन बजे आठ वर्षीय मासूम बालिका को खेलते समय दो लोग बाइक पर उठा ले गए। खेत खलिहानों में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। शाम को सात बजे करीब मासूम बालिका दूसरे गांव के नजदीक लहूलुहान हालत में पड़ी मिली। ग्रामीणों ने मासूम को देखा तो उससे पूछताछ की। कुछ ग्रामीणों ने पहचान की और मासूम को उसकी नानी के घर पहुंचा दिया। जबकि मासूम के परिजन अपने गांव में मासूम की तलाश कर रहे थे।
मासूम के मिलने की सूचना हुई तो वह दूसरे गांव पहुंचे। हालत देखकर परिजनों के होश उड़ गए। मासूम ने घटना की जानकारी दी। पीड़ित पिता ने बताया कि उनके घर एक महीने पहले उनके गांव के एक युवक ने मकान में कार्य किया था। बुधवार की शाम तीन बजे करीब आरोपी अपने एक साथी के साथ बाइक पर मासूम को उठाकर ले गया। खेत खलिहानों में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने बताया कि वह 25 जून की शाम को एक रिश्तेदारी में अपनी पत्नी के साथ गया था। घर पर बच्चे अपने दादी के साथ थे। 26 जून को जब घर लौटे तो उनकी बेटी लापता थी। काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिली। शाम को फोन पर सूचना मिली कि दूसरे गांव के नजदीक मासूम बेसुध हालत में पड़ी मिली है। वहीं पुलिस ने दो लोगों में से एक नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

मासूम का 24 घंटे तक नहीं हो सका मेडिकल, पीड़ित परिवार भटका
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। लेकिन पीड़िता बालिका का चौबीस घंटे बाद भी चिकित्सकीय परीक्षण नहीं हो सका है। पीड़ित परिवार मासूम को लेकर पुलिस और अस्पतालों के चक्कर लगाता रहा। पीड़ित पिता ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद बुधवार की रात को वह मासूम बेटी के साथ असमोली थाने पहुंचा था।
पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण कराने के लिए मुरादाबाद भेज दिया। वहां चिकित्सकीय परीक्षण करने से इंकार कर दिया। इसके बाद गुरुवार की सुबह संभल जिला अस्पताल भेजा। वहां काफी देर तक इंतजार किया लेकिन महिला चिकित्सक नहीं मिलीं। दोपहर के समय चंदौसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां भी चिकित्सकीय परीक्षण नहीं हुआ। पीड़ित ने बताया कि चिकित्सकीय परीक्षण कराने के लिए चक्कर लगा लगा कर थक गया। जबकि मासूम की हालत ठीक नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें