फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह में युवक ने खुद को लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला/गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र कस्बा गवां में गृह क्लेश के चलते एक युवक ने खुद को आग लगा ली। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार युवक कुछ दिन पहले ही युवक की शादी हुई थी। शादी के बाद पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा रहने लगा। युवक की पत्नी उसके साथ नहीं रहना चाहती थी। युवक पत्नी को उसके मायके में छोड़ कर बुधवार को ही वापास आ गया। इसी के चलते घर में कलेश हो गया।
गुरुवार दोपहर को अचानक युवक के घर से धुआं उठता दिखाई दिया। धुआं देख कुछ लोग वहां पहुंचे तो युवक आग की लपटों में घिर था। किसी तरह से लोगों ने आग बुझाई। लेकिन तब तक युवक काफी झुलस गया था। मोहल्ले के लोगों ने 108 एबुलेंस की मदद से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें