संभल। कोरोना से बचाव का टीकाकरण तेजी से चल रहा है। सोमवार को 11410 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें 18 से 44 वर्ष आयु के 7503 लोगों को पहला टीका लगाया गया। जबकि इसी आयु वर्ग के 624 लोगों को दूसरा टीका लगाया गया।
45 वर्ष आयु पार के 2426 लोगों को पहला टीका लगाया गया। इसी आयु वर्ग के 857 लोगों को दूसरा टीका लगा। सोमवार तक जिले में तय लक्ष्य के सापेक्ष 61 प्रतिशत लोगों को टीका लग चुका है। स्वास्थ्य विभाग को 10 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला था। इसमें 18 पार के लोग शामिल थे। 16 जनवरी 2021 से 13 सितंबर 2021 तक 6.14 लाख लोगों को टीका लग चुका है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. रामजी लाल ने बताया कि टीकाकरण अब तेजी से चल रहा है। जो लक्ष्य तय था उसका 61 प्रतिशत पूरा कर लिया। अब जो बचा है उसको भी तेजी से पूरा कराया जाएगा।
इसके बाद अगला लक्ष्य तय करेंगे। बताया कि हमारा मकसद है जिलेभर के सभी लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लग जाए। इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलाया गया और अभी भी शिविर के दौरान लोगों को जागरूक करते हैं। बताया कि इस समय गुन्नौर, नरौली और पवांसा से शि विर लगाने की मांग आ रही है। टीम तैयार कर शि विर लगवाए जाएंगे जिससे वहां के ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लग सके।