फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : वादकारियों का न्यायालय परिसर में प्रवेश बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कोरोना संक्रमण बढ़ने पर जिला न्यायालय परिसर में वादकारियों का प्रवेश बंद कर दिया गया, जिससे वादकारी न्यायालय के बाहर खड़े होने के लिए मजबूर हैं। जिला न्यायालय में अधिवक्ता अपनी जिम्मेदारी पर ही वादकारियों को केवल चेंबर तक लेकर जा सकते हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का असर जिला न्यायालय पर दिखाई देने लगा है। अब न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के चेंबर तक वादकारी नहीं पहुंच पा रहे हैं। न्यायालय के गेट पर तैनात पुलिस बल ने वादकारियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिससे दिनभर न्यायालय के बाहर के काफी संख्या में वादकारी एकत्र हो गए। जरूरी कार्य होने पर अधिवक्ता अपनी जिम्मेदारी पर ही वादकारी को अपने साथ चेंबर तक ले जा सकते हैं। कोरोना के बढ़ने के बाद न्यायालयों में सुनवाई बंद हो गई। जिन वादकारियों की तारीखें पड़ी हुई हैं, वह न्यायालय पहुंच अपने अधिवक्ता के माध्यम से अगली तारीख की जानकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम करीब चार बजे तक वादकारियों की भीड़ न्यायालय गेट के बाहर लगी रही, जिससे उन्हें भीषण ठंड में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें