चंदौसी। जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया गया।
गुरुवार की दोपहर करीब बारह बजे कांग्रेस पदाधिकारी शक्ति नगर से जुलूस की शक्ल में स्टेशन रोड स्थित शहीद भगत सिंह स्मारक पर पहुंचे। यहां युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी हम्माद मुबीन ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन (एनएमपी) के तहत 13 क्षेत्रों का निजीकरण किया है।
यह रणनीति के रूप में सड़कों से लेकर रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डों, शिपिंग बंदरगाहों तक सभी को निजी व्यवसायियों को बेचने की योजना बनाई जा रही है। यह एक संवेदनशील व गंभीर मुद्दा है। इसका हर कीमत पर विरोध किए जाने की जरूरत है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी 24 अगस्त को प्रेस कांफ्रेंस में पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि कांग्रेस देश की कीमती संपत्ति की बिक्री नहीं होने देगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव सचिन प्रेमी व जिलाध्यक्ष विजय शर्मा रहे। इस अवसर पर दुष्यंत कुमार, कल्पना सिंह, मीनू वार्ष्णेय, मुनेश जोशी, हिलाल अख्तर, सुनील शर्मा, डीके वाल्मीकि, कसीम खान, यश कौशिक, छिद्दा खान, अक्षय कुमार, महेंद्र पाल वाल्मीकि, विशु चौहान, निशांत, धर्मेंद्र, शेलू, लकी, मुनीश शर्मा आदि मौजूद रहे।